Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलती होली के बीच जा खड़ा हुआ युवक का VIDEO:कपड़े जले, झुलसा; 20 सेकेंड तक लपटों में खड़ा रहा, ग्रामीण ने खींचकर बचाई जान

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के नंदरौली गांव में होली दहन के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गांव में जलती होली के बीच एक ग्रामीण अचानक जाकर खड़ा हो गया। करीब 20 सेकंड तक वह आग की लपटों के बीच हाथ जोड़कर खड़ा रहा। इस दौरान मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए आग के बीच जाकर उसे बाहर खींच लिया। इस घटना में व्यक्ति के कपड़े जल गए और वह झुलस गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना 4 मार्च की बताई जा रही है, जब गांव में परंपरागत तरीके से होली दहन किया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद थे। होली जलने के बाद लोग गन्ना भून रहे थे और परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाएं घरों की छतों से इस पूरे आयोजन का वीडियो और तस्वीरें बना रही थीं। माहौल पूरी तरह उत्सव का था, तभी अचानक एक ग्रामीण सीधे जलती होली के बीच पहुंच गया। देखें 2 तस्वीरें… लपटों के बीच हाथ जोड़कर खड़ा रहा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण जलती होली के बीच जाकर हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। आग की तेज लपटों के बावजूद वह लगभग 20 सेकंड तक वहीं खड़ा रहा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि वह ऐसा क्यों कर रहा है और उसे कैसे बाहर निकाला जाए। आग में घुसकर खींचकर बाहर निकाला स्थिति गंभीर होती देख मौके पर मौजूद एक युवक ने साहस दिखाया। वह जलती होली पर चढ़ गया और बीच में खड़े व्यक्ति का हाथ पकड़कर उसे बाहर खींच लिया। हालांकि तब तक आग की लपटों से उस व्यक्ति के कपड़े जल चुके थे और वह झुलस गया था। आग से बाहर आते ही वह दर्द से चीखता हुआ वहां से हट गया। पुलिस कर रही तलाश पूरी घटना का करीब दो मिनट से अधिक का वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों की अफरा-तफरी और बचाव का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद कुछ देर तक गांव में हलचल रही, लेकिन बाद में माहौल सामान्य हो गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से होली की रस्में पूरी कीं। हालांकि यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग उस ग्रामीण के इस कदम को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद बढ़ी लौटने वालों की भीड़:गोरखपुर से चल रहीं 200 एक्स्ट्रा बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article
    पटियाला के बंटी-बबली गिरफ्तार:कनाडा में नौकरी के नाम पर 42 लाख रुपए ठगे थे, वृंदावन से पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment