Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलती होलिका के बीच खड़ा रहा युवक, VIDEO:संभल में हाथ जोड़कर बोला- राम राम, होली मुबारक; कपड़े जले, गंभीर झुलसा

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के संभल में होलिका दहन के दौरान एक युवक जलती हुई होलिका में जाकर खड़ा हो गया। आग में खड़े होकर सबको हाथ जोड़कर राम-राम करने लगा। मुबारक के नारे लगाने लगा। करीब 20 सेकेंड तक आग की लपटों के बीच हाथ जोड़े खड़ा रहा। इस दौरान भीड़ में से एक युवक ने जान पर खेल कर युवक को आग की लपटों से बाहर निकाला। तब तक युवक के आधे से ज्यादा कपड़े जल चुके थे। गंभीर रूप से झुलस चुका था। लोगों ने उसे नजदीकी सीएचसी पहुंचाया। जहां युवक का इलाज जारी है। युवक की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंगपुर निवासी वीरपाल (35) के रूप में हुई। परिजनों का कहना है- युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बिना बताए घर से निकला था। घटना 4 मार्च की सुबह की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। मामला जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर गुन्नौर थाना क्षेत्र के नंदरौली गांव का बताया जा रहा है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… गुन्नौर थाना क्षेत्र के नंदरौली गांव में 4 मार्च की सुबह होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। होली जलने के बाद लोग गन्ना भून रहे थे। परिक्रमा कर रहे थे। कई महिलाएं घरों की छतों से इस पूरे आयोजन का वीडियो और तस्वीरें बना रही थीं। माहौल पूरी तरह उत्सव का था। इसी दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और सिर पर गमछा बांधे एक युवक पहुंचा। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की आंखों के सामने होलिका की ऊंची-ऊंची लपटों के बीच जाकर खड़ा हो गया। करीब 20 सेकेंड तक युवक आग की लपटों के बीच खड़ा रहा। हाथ जोड़कर लोगों को राम-राम बोलता रहा। दोनों हाथ हवा में उठाकर होली मुबारकबाद देने लगा। होलिका जलाने के लिए पहुंचे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो दंग रह गए। भीड़ में से एक युवक ने जान पर खेलते हुए आग में जाकर युवक का हाथ खींचा और उसे लपटों से बाहर निकाल लिया। आग से बाहर निकलने के बाद युवक तेजी से भीड़ से दूर भागने लगा। तब तक युवक के कपड़े और शरीर के कई अंग बुरी तरह से झुलस चुके थे। लोगों ने एंबुलेंस 108 की मदद से युवक को गुन्नौर सीएचसी पहुंचाया, जहां युवक का इलाज जारी है। ससुराल आया था, परिजन बोले- मानसिक स्थिति ठीक नहीं गांव वालों ने बताया- वीरपाल अपनी ससुराल होली मनाने के लिए आया हुआ था। ससुर मलखान ने बताया- वीरपाल खेती करता है। उसके दो बेटे हैं। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। होली दहन के दौरान वह भी अन्य लोगों के साथ मौजूद था। अचानक जलती होली पर चढ़कर खड़ा हो गया। युवक की हालत खतरे से बाहर- थाना प्रभारी थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया- सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से मामला संज्ञान में आया है। युवक की पहचान हो चुकी है। फिलहाल गुन्नौर सीएचसी में इलाज जारी है। हालत खतरे से बाहर है। युवक की मानसिक स्थिति को लेकर परिजनों से पूछताछ जारी है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी पर गोली मारी; मेरठ में मर्डर के बाद थाने पहुंचा मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मार दी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बोला- आए दिन चाची झगड़ा करती थी, इसीलिए गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:20 बजे सभी घर के कामों में बिजी थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़े तो पूजा त्यागी बेडरूम में फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। इतने में 17 साल का भतीजा तमंचा लेकर भागता दिखाई दिया। थोड़ी ही देर में पूजा ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हैप्पी होली के विवाद में युवक की हत्या:भाई-बहन ने चाकू से पेट में वार किए, पिता को बचाने आया था
    Next Article
    सुलतानपुर में होली पर युवक की मौत:एक महीने पहले दुबई से लौटा था घर, रंग खेलकर लौटने पर बिगड़ी थी हालत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment