Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल शहर में:दीनदयाल विद्यालय में आयोजित संघ की बैठक में होंगे शामिल, बनेगी चुनावी रणनीति

    1 hour ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष और होली के अवसर पर शुक्रवार को नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में बैठक होगी। बैठक के साथ साथ होली मिलन और 2027 के चुनाव को लेकर अहम मंथन होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल समेत कई अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस बैठक में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे। 2027 के चुनाव पर होगा मंथन 6 मार्च को आरएसएस और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी नवाबगंज स्थित दीनदयाल विद्यालय में जुटेंगे। इस बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन मंथन होगा। जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश के राजनीतिक माहौल, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। यूजीसी नियमों में बदलाव और प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर उठे विवाद के बाद बने हालात पर भी विचार-विमर्श प्रस्तावित है। रोडमैप हो सकता है तैयार होली के रंगों के बीच प्रदेश की राजनीति के रंग को समझने के लिए यह बैठक खास मानी जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव का रोडमैप भी तैयार होगा। वहीं कार्यक्रम को लेकर नगर निगम, जिला प्रशासन, केस्को समेत तमाम विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने मे जुटे हैं। पुलिस कमिश्नर ने देखा हेलीपैड पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सीएसए स्थित हेलीपैड का पुलिस आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। कमिश्नर द्वारा हेलीपैड परिसर, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट, सुरक्षा घेरा तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर बच्ची की मौत:हाथरस में ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रही थी, बैलेंस बिगड़ने से गिरी, 10 मिनट तड़पी
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता होगी आयोजित:युवा कार्यक्रम मंत्रालय की पहल से महिलाओं को मिलेगा मंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment