Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में जनगणना 2027 की तैयारी बैठक:अधिकारियों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया

    1 hour ago

    1

    0

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय से आईं प्रियासा सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को जनगणना 2027 के पहले चरण में किए जाने वाले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। प्रियासा सिंह ने स्पष्ट किया कि जनगणना का पहला चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी चरण में प्रत्येक क्षेत्र के भवनों और मकानों की सही पहचान और सूचीकरण किया जाता है, जो आगामी जनगणना प्रक्रिया का आधार बनता है। प्रशिक्षण में अधिकारियों को मकान सूचीकरण की चरणबद्ध प्रक्रिया, भवन की जानकारी दर्ज करने के तरीके और ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही, डिजिटल माध्यमों के उपयोग, डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने, सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में मिली जानकारी को गंभीरता से समझें और अपने क्षेत्र के कर्मचारियों को सही मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।उन्होंने मकान सूचीकरण और गणना के कार्य में पूरी पारदर्शिता और सावधानी बरतने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कार्य के दौरान किसी भी समस्या का सामना करने पर संबंधित अधिकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें,ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। बैठक में बताया गया कि 07 मई से 21 मई,2026 तक ‘स्व गणना‘ का कार्य स्वयं नागरिकों के द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी नेअधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना से संबंधित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में होली पर 8 लोगों की मौत:सड़क हादसों में 100 से ज्यादा घायल, प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की थी
    Next Article
    टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर बच्ची की मौत:हाथरस में ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रही थी, बैलेंस बिगड़ने से गिरी, 10 मिनट तड़पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment