Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं:प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाने और नियमों का पालन करने की अपील की

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र डीएम ने आगामी होली पर्व के मद्देनजर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए, ताकि लोग आपसी मतभेद भुलाकर खुशियां साझा कर सकें। जबरन रंग लगाने और अव्यवस्था से बचने की अपील उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। डीएम ने जबरन रंग लगाने, कीचड़ या गंदगी फेंकने से बचने तथा डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करने की हिदायत दी। मादक पदार्थों से दूर रहें, वाहन चलाते समय बरतें सावधानी जिलाधिकारी ने लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया कि वे बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करें। असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर उन्होंने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी-एसएसपी ने चोला क्षेत्र में किया निरीक्षण:बुलंदशहर में होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
    Next Article
    वाराणसी में 2549 जगहों पर प्रहलाद के साथ 'होलिका' विराजमान:आज शाम 5:21 बजे से लगेगी भद्रा, भोर में 4:58 पर लगेगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment