Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, कार्यों की समीक्षा की:अधिकारियों को कर-करेत्तर संग्रह में तेजी लाने के निर्देश

    15 hours ago

    1

    0

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कर-करेत्तर और राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आबकारी, स्टाम्प ड्यूटी, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, परिवहन, वानिकी, मंडी, नगर पालिका और नगर पंचायत के कर-करेत्तर एवं राजस्व संग्रह कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्टाम्प और जीएसटी विभाग को चोरी की गहनता से जांच करने तथा आवश्यक प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को बिजली चोरी रोकने, लेकिन अनावश्यक रूप से रात में ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशान न करने के निर्देश दिए गए। गर्मी के मद्देनजर विद्युत तारों, पोलों और ट्रांसफार्मरों की जांच कर उनका रखरखाव सुनिश्चित करने तथा मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया। समस्त नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं को साफ-सफाई, सड़क मार्ग मरम्मत सहित विकास कार्यों को सुनिश्चित करने का निर्देश मिला। खनन विभाग को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और तत्परता के साथ कार्य करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी और समस्त ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में गैस की आपूर्ति को लेकर डीएम की बैठक:ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद होगी गैस की बुकिंग
    Next Article
    बिरला मंदिर क्षेत्र में वृद्ध का शव मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment