Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गैस की आपूर्ति को लेकर डीएम की बैठक:ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद होगी गैस की बुकिंग

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में घरेलू गैस, डीजल एवं पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए जनपद में आवश्यक ईंधन की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम रविन्द्र कुमार ने निर्देशित किया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियां घरेलू गैस सिलेण्डरों की डिलीवरी गैस बुकिंग के सापेक्ष ही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी दिनों में प्रशासन द्वारा निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी स्थान या संस्थान पर घरेलू गैस का अनधिकृत वितरण पाया जाता है, तो संबंधित आपूर्तिकर्ता गैस एजेंसी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे अपने कॉल सेंटर को सक्रिय रखें तथा उपभोक्ताओं द्वारा संपर्क किए जाने की स्थिति में उनसे नियमित संवाद स्थापित करें। साथ ही यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए संपर्क करता है, तो उसकी प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। जनपद की सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह सूचित करें कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गैस बुकिंग करने के बाद डीएसी (Delivery Authentication Code) नंबर के साथ ही सिलेण्डर की डिलीवरी प्राप्त करें। जिले में है गैस की पर्याप्त उपलब्धता डीएम आजमगढ़ के समस्त घरेलू गैस उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता है। अतः किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में तीनों प्रमुख गैस कंपनियों आईओसीएल (IOCL), बीपीसीएल (BPCL) एवं एचपीसीएल (HPCL) के माध्यम से गैस एजेंसियों को नियमित रूप से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन नंबरों पर कॉल पर कराए बुकिंग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उन्होंने बताया कि सभी घरेलू उपभोक्ता निम्न पंजीकृत नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर गैस बुकिंग कर सकते हैं। आईओसीएल (IOCL) : 8454955555 बीपीसीएल (BPCL) : 7715012345, 771801234 एचपीसीएल (HPCL) : 9493602222। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने अवगत कराया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार गैस सिलेण्डर डिलीवरी की तिथि से अगली गैस बुकिंग का अंतराल भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 45 तथा शहरी क्षेत्र में 25 दिन कर दिया गया है। अतः उपभोक्ता इस नियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता यह भी सुनिश्चित करें कि गैस बुकिंग के पश्चात प्राप्त डीएसी संबंधित गैस एजेंसी के साथ साझा करने के उपरांत ही सिलेण्डर की डिलीवरी संभव होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरेलू सिलेंडर डिलीवरी अब OTP सत्यापन से होगी:कालाबाजारी रोकने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम के निर्देश
    Next Article
    जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, कार्यों की समीक्षा की:अधिकारियों को कर-करेत्तर संग्रह में तेजी लाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment