Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी श्रुति ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया:गिरधारी नगर और शास्त्री नगर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    11 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी श्रुति ने आज गिरधारी नगर और शास्त्री नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन केंद्रों पर मरीजों को मिल रही निःशुल्क उपचार व्यवस्था, ओपीडी, दवा वितरण और लैब सेवाओं का गहनता से जायजा लिया। गिरधारी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी ने मरीजों को दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण अभिलेखों का अवलोकन किया और सभी प्रविष्टियों को नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रवीण चंद्रा, डॉ. सोनी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। केंद्र पर बताया गया कि अब तक 78 मरीजों को देखा जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा लैब में उपलब्ध जांचों के नाम स्पष्ट रूप से बाहर लिखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान संबंधी वाउचर का भी निरीक्षण किया और उनके भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं और मरीजों से भी बातचीत की गई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शास्त्री नगर के निरीक्षण के दौरान डॉ. रमन सिंह और समस्त स्टाफ मौजूद मिला। यहां मौके पर उपस्थित मरीजों से जांच और दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा गया। मरीजों ने पुष्टि की कि उन्हें अस्पताल से ही दवाएं मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को बुलंदशहर के किसी एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामान्य प्रसव कराने का प्रयास शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को टीकाकरण, गंभीर तीव्र कुपोषण (सैम) और मध्यम तीव्र कुपोषण (मैम) से ग्रस्त बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने के प्रयास करने को कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने और आने वाले मरीजों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे और नोडल अरबन डॉ. गौरव सक्सेना भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संविदा लाइनमैनों की संख्या घटाने का विरोध:बस्ती में भाजपा नेता ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की
    Next Article
    चंदौली में कुएं में गिरकर दो बच्चों की मौत:पानी पीने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment