Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविदा लाइनमैनों की संख्या घटाने का विरोध:बस्ती में भाजपा नेता ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की

    9 hours ago

    1

    0

    बस्ती में विद्युत विभाग द्वारा संविदा लाइनमैनों की संख्या 663 से घटाकर 514 करने के कथित निर्णय का विरोध किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय (सुदामाजी) ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से सौंपा। उन्होंने इस निर्णय पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस निर्णय से वर्ष 2022 से 2025 के बीच चयनित लगभग डेढ़ सौ संविदा लाइनमैनों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। बढ़ती विद्युत उपभोक्ता संख्या के बावजूद कर्मचारियों की संख्या कम करना न केवल कर्मियों के हितों के प्रतिकूल है, बल्कि इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। चंद्रमणि पांडेय ने कहा कि संविदाकर्मी सीमित मानदेय और असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनकी संख्या में कटौती सैकड़ों परिवारों को आर्थिक संकट में धकेल देगी। उन्होंने एलवाई जारी करने की प्रक्रिया में संभावित विसंगतियों की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित कर्मचारियों को न्याय दिलाने की भी मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय अधिकारियों से बातचीत के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो अन्य संविदाकर्मियों की नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से त्वरित हस्तक्षेप कर इस निर्णय पर रोक लगाने और उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में युवक का नग्न होकर हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO:चलती हुई टैक्सी पर जा चढ़ा, फिर 30 मिनट तक किया हंगामा
    Next Article
    जिलाधिकारी श्रुति ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया:गिरधारी नगर और शास्त्री नगर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment