Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

    6 hours ago

    1

    0

    जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब होटल कर्मी उसे चाय देने पहुंचे, तो उसने गेट नहीं खोला। काफी देर इंतजार करने पर कमरे के बंदर से कोई आवाज नहीं आई, इसके बाद होटल के मैनेजर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना डिविजन-3 पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान योतिका के नाम से हुई, जो लुधियाना की रहने वाली है। यहां पर वह विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। 2 दिन से युवती से मिलने आ रहा था युवक पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। जो दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था। कल भी वह दिन के समय युवती से मिलने आया था, इसके बाद वह चला गया था। पुलिस अब युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। कमरे में फैली थी गंदगी, सामान बिखरा मिला पुलिस को युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला है। हालांकि, उसमें कुछ सामान नहीं था। इसके अलावा कमरे में गंदगी फैली हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सिगरेट के जले हुए पैकेट मिले हैं। पुलिस ने कमरे की स्थिति और वहां मिले सामान का जांच का हिस्सा बनाया है। नशे से मौत की आशंका जता रहे होटल कर्मचारी होटल कर्मचारियों ने युवती की मौत के पीछे नशे की आशंका जताई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती की मौत किस वजह से हुई। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। होटलों में मिली युवतियों की लाश, 5 केस पढ़िए ********** ये खबर भी पढ़ें: थाने में युवती ने चुन्नी से फंदा लगा सुसाइड किया: तरनतारन में लेडी कांस्टेबल टॉयलेट कराने ले गई थी; पड़ोसी के मर्डर में गिरफ्तारी हुई तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले में बही कार, दो बच्चों समेत 7 शव बरामद:गाड़ी में 11 लोग सवार थे, 2 बचकर बाहर आए; राजगढ़ में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Next Article
    दावा- मोहाली में लेडी टीचर ने हेडमास्टर की हत्या कराई:परिजन बोले- ट्रांसफर पर हुआ था झगड़ा, गाड़ी से उतरते ही कुल्हाड़ी से कटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment