Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम के बाहर युवकों ने पथराव और फायरिंग की:एटा में दो गोलियां अस्पताल के शीशे तोड़कर निकलीं, 6 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

    1 day ago

    3

    0

    एटा के कोतवाली नगर इलाके में निधौली रोड स्थित नैचुरल जिम के बाहर गुरुवार रात करीब 8:40 बजे युवकों ने पथराव और फायरिंग की। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक फायरिंग करते दिख रहे हैं। जिम के ऊपर अस्पताल के शीशे तोड़कर निकलीं गोलियां फायरिंग में दो गोलियां जिम के ऊपर चल रहे मेट्रो चाइल्ड अस्पताल के शीशे तोड़कर निकल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पिस्टल का खोखा उठाया। 6 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट जिम संचालक सुनील पुत्र यादराम सिंह, निवासी चोंचा बनगांव की शिकायत पर पुलिस ने 6 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों में विश्वराज पुत्र रविन्द्र यादव, निवासी महाराणा प्रताप नगर, एटा; आर्यन चौधरी पुत्र दिनेश यादव, निवासी पीपल अड्डा; अनुज पुत्र राजकुमार, निवासी श्यामनगर कॉलोनी; अर्पित, निवासी सुनहरी नगर; और राज साहू, निवासी पीपल अड्डा शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ज्ञानेंद्र राजपूत ने बताया कि विश्वराज के साथ छह-सात अज्ञात युवक थे और उन्होंने पांच-छह फायर किए। उन्होंने कहा कि पहले भी फायरिंग और मारपीट की घटना हुई थी और इसकी शिकायत की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली से पहले मेरठ की हवा खराब, AQI 387:बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही परेशानी, डॉक्टर ने बाहर ना निकलने दी सलाह
    Next Article
    धनतेरस पर गुलाबी मीनाकारी वाले बप्पा की डिमांड:जापान से अमेरिका तक जा रही बनारस की कला, 2 से 20 हजार तक की गणेश प्रतिमाएं बिक रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment