Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम वाली कांवड़ लेकर निकला पुलिस का हेड कॉन्टेबल:बोला- शरीर को मंदिर बनाओ, नशे का घर नहीं; मुजफ्फरनगर में देखने उमड़ी भीड़

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस में सिपाही अमित उर्फ मिट्ठू मदेरिया अपने तीन दोस्तों के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार के लिए निकले हैं। उन्होंने कांवड़ को बिल्कुल जिम की तरह सजाया है। आगे भोलेनाथ की प्रतिमा है, जबकि पीछे डंबल समेत फिटनेस के उपकरण लगाए गए हैं। कांवड़ को मोटी लोहे की चेन से खींचते हुए चल रहे हैं। मंगलवार देर शाम जब वे मुजफ्फरनगर पहुंचे, तो कांवड़ को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अमित ने बताया- दिल्ली के नजफगढ़ से कांवड़ यात्रा लेकर हरिद्वार जाएंगे। वहां से जल भरकर वापस दिल्ली के शिव मंदिर में चढ़ाएंगे। 250 किमी की इस कांवड़ यात्रा का मकसद भगवान शिव की आराधना के साथ लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक करना है। अमित रास्ते में लोगों से पुशअप और अन्य एक्सरसाइज भी करवा रहे हैं। युवाओं को जिम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि शरीर को मंदिर बनाओ, नशे का घर नहीं। जिम वाली कांवड़ की तस्वीरें... ‘40 साल का हूं, कोई नशा नहीं करता’ अमित ने कहा, "सोशल मीडिया पर लोग मुझे 'मिट्ठू मंदेरिया' के नाम से जानते हैं। यह हमारी पहली जिम वाली कांवड़ है। इसका मकसद युवाओं को नशे से दूर कर फिटनेस के लिए प्रेरित करना है। मैं 40 साल का हूं और कोई नशा नहीं करता। इसलिए अपने भोले बाबा की कांवड़ नंदी की तरह जंजीर से खींच रहा हूं।" उन्होंने कहा, "आज 17-18 साल के कई युवा नशे की वजह से इस जंजीर को उठाने की ताकत भी नहीं रखते। मेरी यह कांवड़ उन्हीं के लिए एक संदेश है। अगर नशा करना ही है, तो फिटनेस का नशा करो। मैं दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हूं। मेरा पूरा परिवार खेल और फिटनेस से जुड़ा है। मैं तैराकी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका हूं।" उन्होंने कहा, “पुलिस सेवा में रहते हुए मैं देखता हूं कि 15-16 साल के बच्चे ऐसे-ऐसे नशे कर रहे हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इससे देश का युवा बर्बाद हो रहा है। अगर हम युवाओं को बचाकर उन्हें खेल और फिटनेस की ओर ला सकें, ताकि वे ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतें, तो यही सबसे बड़ी सफलता होगी।” रास्ते में कराते हैं फिटनेस चैलेंज अमित ने बताया कि यात्रा के दौरान जहां भी युवा मिलते हैं, उन्हें पुश-अप और अन्य फिटनेस चैलेंज कराते हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को अपनी क्षमता के अनुसार पुरस्कार भी देते हैं। कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, संयम और शारीरिक क्षमता का भी प्रतीक है। बिना तैयारी भारी कांवड़ न उठाने की सलाह अमित ने युवाओं से अपील की कि बिना शारीरिक तैयारी के अत्यधिक वजन वाली कांवड़ न उठाएं। उन्होंने कहा, “कई श्रद्धालु 80 से 100 लीटर गंगाजल लेकर यात्रा शुरू कर देते हैं, लेकिन पर्याप्त अभ्यास न होने के कारण बीच रास्ते में कांवड़ छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। इसलिए पहले शरीर को नियमित व्यायाम से तैयार करें, फिर श्रद्धा और क्षमता के साथ कांवड़ यात्रा करें।” ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- सहारनपुर में युवक की हत्या के बाद पुलिस पर पथराव:जवानों ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को पीटा; हाईवे जाम किया था सहारनपुर के देवबंद में मंगलवार शाम 17 साल के लड़के की हत्या पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। प्रदर्शनकारी सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, जब नहीं माने तो उन्हें जबरन हटाना चाहा। इस पर महिलाओं से हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश यादव पर शिक्षा मंत्री संदीप बोले- स्कूल बंद नहीं होंगे, कम छात्र वालों का विलय होगा
    Next Article
    गुरु पूर्णिमा पर योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की:कहा- सनातन की ताकत से जुड़ा भारत, इसे तोड़ने वालों से सावधान रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment