Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमुई में कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में AISA और AIPWA ने रांची में किया प्रदर्शन

    6 hours ago

    1

    0

    बिहार के जमुई जिले में एक लड़की का कथित यौन उत्पीड़न करने के विरोध में मंगलवार को झारखंड के रांची में वामपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राज्य इकाई के सचिव त्रिलोकी नाथ ने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा) की नेता नंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के बावजूद लड़कियां चाहे सड़कों पर हों या स्कूलों और कॉलेजों में , वे सुरक्षित नहीं हैं।उन्होंने कहा, इस पर रोक लगनी चाहिए। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान दोनों संगठनों के सदस्यों ने सरकार खिलाफ नारे लगाए। जमुई में सड़क किनारे एक लड़के और एक लड़की को लोगों के एक समूह द्वारा प्रताड़ित किए जाने का एक कथित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर अग्निकांड: Rajasthan Human Rights Commission ने नगर निगम और प्रशासन से मांगा ब्योरा
    Next Article
    सीएमआरएल रिश्वत मामले में केरल पुलिस जांच के आदेश पर CPM का यूडीएफ सरकार पर हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment