Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में खराब मौसम के कारण स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का निर्देश

    2 hours from now

    1

    0

    जम्मू, 29 जुलाई जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को खराब मौसम के कारण स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, दोनों जिलों के स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।डोडा के जिला विकास आयुक्त के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ),ने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर 29 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। पड़ोसी किश्तवाड़ जिले में भी जिला प्रशासन ने लगातार हो रही भारी बारिश, फिसलन भरी सड़कों और पत्थर गिरने की आशंका के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन सहित चेनाब घाटी के इलाकों में सुबह करीब पांच बजे से मध्यम से भारी बारिश शुरू हुई।इस बीच, जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला और हर मौसम में खुला रहने वाला एकमात्र मार्ग जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, लगातार बारिश के बावजूद यातायात के लिए खुला रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police कार्रवाई पर Rajya Sabha में बवाल! Nadda-Kharge भिड़े, राजनीति के आरोप-प्रत्यारोप
    Next Article
    दुधवा बाघ अभयारण्य में चार वर्षों में 64 प्रतिशत बढ़ी बाघों की आबादी, संख्या हुई 135

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment