Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन के विवाद में पूर्व प्रत्याशी से मारपीट:हाथापाई के बाद पीटा, अंबेडकरनगर में 4 साल से चल रहा था विवाद

    5 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज पुरानी बाजार में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर चल रहे विवाद में वर्ष 2022 में जलालपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे नितेश पांडेय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना 14 अक्टूबर मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रफीगंज पुरानी बाजार निवासी जब्बार और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इसी विवाद के सिलसिले में वीआईपी पार्टी के टिकट पर वर्ष 2022 में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके नितेश पांडेय अपने कुछ साथियों के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे थे। मौके पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई व मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान हुई घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में एक पक्ष की ओर से मौके पर पहुंचकर पैरवी करने के दौरान नितेश पांडेय के साथ विवाद बढ़ा। पुलिस वीडीओ के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटीएम में महिला का कार्ड बदलकर 20 हजार निकाले:अलीगढ़ में पिन देखने के बाद आरोपी ने की ठगी, 2 मिनट में दो बार निकाली रकम
    Next Article
    एटा में ट्रैक्टर-कैंटर की भीषण भिड़ंत:केबिन में फंसा चालक, दमकल टीम ने रेस्क्यू कर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment