Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में व्यक्ति को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली:हालत गंभीर, गोबर रखने को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी गिरफ्तार

    20 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घायल समर बहादुर मौर्या (रघुनाथ मौर्या के बेटे) की जांघ में गोली लगी है। हालत गंभीर होने पर उन्हें केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जौनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। गोबर रखने को लेकर हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। समर बहादुर के बेटे अर्जुन मौर्या ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कन्हैया लाल मौर्या उर्फ लुल्ली (लाल बहादुर मौर्या के बेटे) ने जमीन विवाद के चलते उनके पिता पर लाइसेंसी राइफल से गोली चलाई। केराकत के क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि गोबर रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल समर बहादुर को पहले केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल:गोंडा में खराब गाड़ी ठीक कर रहे थे दोनों, पीछे से आए वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    सार्वजनिक कुएं पर कब्जे की शिकायत पर युवक से मारपीट:ललितपुर में शिकायत करने पर घेरकर पीटा, आंगन में खींचकर ले गए आरोपी; 7पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment