Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल:गोंडा में खराब गाड़ी ठीक कर रहे थे दोनों, पीछे से आए वाहन ने मारी टक्कर

    20 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानी पुरवा गांव के रहने वाली 36 वर्षीय रिजवान की देर रात 12:00 के करीब गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। रास्ता जा रहे लोगों द्वारा सड़क हादसा देख तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस 38 वर्षीय छोटू और 36 वर्षीय रिजवान को लेकर के गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात इमरजेंसी अफसर डॉक्टर ज्ञानचंद ने रिजवान को मृत्यु घोषित कर दिया है। जबकि मृतक रिजवान के बड़े भाई छोटू की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है डॉ. ज्ञानचंद द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को एक पत्र भेज कर इस पूरे सड़क हादसे की जानकारी दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतक रिजवान के भाई दिलशाद भी आज शुक्रवार सुबह 8:30 बजे गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं जहां पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम रिजवान अपने घर पर बड़े पापा के लगे टेंट सामान का लेकर बग्गी रोड सालपुर लेकर जा रहे थे। जहां रास्ते में गाड़ी खराब होने के कारण गाड़ी ठीक कर रहे थे इसी दौरान बग्गी रोड से पहले ही पीछे से आ रही एक वाहन ने टक्कर मार दिया। जहां मौके पर ही रिजवान की मौत हो गई थी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों की मृत्यु घोषित कर दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर के देहात कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है जबकि नगर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम करवाने को लेकर के आगे की प्रक्रिया कर रही है। गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी अफसर डॉक्टर ज्ञानचंद ने बताया कि रात में 12:00 बजे के करीब एंबुलेंस से लोग लेकर पहुंचे हमने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। हमने रात में ही देहात कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर के सूचना दे दी थी और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 38 वर्षीय छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए है इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP छोड़ते ही सपा नेताओं के साथ दिखे धर्मेंद्र कश्यप:डॉ. अनीस बेग की बर्थडे पार्टी में काटा केक, हाथ उठाकर लगाए ठहाके
    Next Article
    जमीन विवाद में व्यक्ति को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली:हालत गंभीर, गोबर रखने को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment