Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद से परेशान युवक ने दी आत्मदाह की चेतावनी:पीलीभीत में वीडियो बनाकर 28 फरवरी तक कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जनपद में जमीन विवाद से परेशान एक युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के मंगल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि यदि 28 फरवरी तक उनकी पैतृक भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया, तो वह तहसील परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेंगे। यह मामला बीसलपुर विकासखंड के ग्राम दौलतपुर का है। ग्राम अहिरवाड़ा निवासी पुष्पा देवी ने दौलतपुर में एक जमीन खरीदी थी, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। पुष्पा देवी के पुत्र मंगल सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए हैं। पीड़ित परिवार ने 21 फरवरी को 'संपूर्ण समाधान दिवस' में भी अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। मंगल सिंह का कहना है कि जब भी वे अपनी जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास करते हैं, तो आरोपी पक्ष गाली-गलौज और हमले पर उतारू हो जाता है। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई न होने से निराश मंगल सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार और सुनवाई न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें कोई अन्य विकल्प नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि जिले में जमीन विवाद को लेकर आत्मघाती कदम उठाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे एक दिन पहले ही न्यूरिया कोतवाली क्षेत्र में एक किसान ने लेखपाल के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था। इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि वीडियो और शिकायत उनके संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगामी होली और रमजान के मद्देनजर चेकिंग अभियान:सीओ आयुषी सिंह की मौजूदगी में 60 वाहनों के चालान, ट्रैक्टरों से साउंड सिस्टम उतरवाए गए
    Next Article
    Pak-Afghanistan War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने किया खुले युद्ध का ऐलान, कहा-"अब होगा दमा..दम मस्त कलंदर"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment