Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगामी होली और रमजान के मद्देनजर चेकिंग अभियान:सीओ आयुषी सिंह की मौजूदगी में 60 वाहनों के चालान, ट्रैक्टरों से साउंड सिस्टम उतरवाए गए

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा। होली और रमजान को देखते हुए जसवंतनगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 60 वाहनों के चालान किए गए और करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों से तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम उतरवाए गए। टूरिस्ट बसों को रोककर जांच भी की गई। गुरुवार को चले इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने किया। उनके साथ थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार और उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने चौराहे पर बैरिकेडिंग कर हर छोटे बड़े वाहन की बारीकी से जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। कुल 60 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से लगाए गए तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम को मौके पर ही उतरवा दिया गया और संबंधित लोगों को सख्त हिदायत दी गई। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कदम इसके अलावा आधा दर्जन टूरिस्ट बसों को रोककर यात्रियों से बातचीत की गई और उनका हालचाल जाना गया। बस चालकों का एल्कोहल टेस्ट भी कराया गया। अधिकारियों ने चालकों को सुरक्षित और संयमित तरीके से वाहन चलाने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में हत्या का दोषी 36 साल बाद गिरफ्तार:हाईकोर्ट के वारंट पर 1986 के दुष्कर्म का प्रयास-हत्या मामले में हुई कार्रवाई
    Next Article
    जमीन विवाद से परेशान युवक ने दी आत्मदाह की चेतावनी:पीलीभीत में वीडियो बनाकर 28 फरवरी तक कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment