Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमानत पर छूटे प्रेमी ने प्रेमिका संग जहर खाया:किशोरी के परिजनों ने जेल भिजवाया था, चौबेपुर में सड़क किनारे बेहोश मिले

    16 hours ago

    1

    0

    चौबेपुर में मंगलवार को कॉलेज के पास प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। प्रेमी हमीरपुर का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका कानपुर की रहने वाली है। दोनों को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। किशोरी के परिजनों ने दर्ज कराई थी FIR हमीरपुर निवासी 20 वर्षीय युवक दो साल से नेहरू नगर में रहकर पानी के बताशे का ठेला लगाता था। इस दौरान क्षेत्र की एक किशोरी से उसके प्रेम संबंध हो गए। पिछले साल युवक किशोरी को बहलाकर भगा ले गया, इस पर परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 15 दिन पहले ही युवक जमानत पर छूटा है। किशोरी के परिजनों ने चौबेपुर क्षेत्र में उसकी शादी कर दी थी। किशोरी ने दोपहर में प्रेमी को मैसेज कर बुलाया जिसके बाद शाम करीब चार बजे दोनों ने बंदीमाता रोड पर लवकुश काॅलेज के पास बातचीत करने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। सड़क से कुछ दूरी पर राहगीरों ने दोनों को बेहोश पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। हैलट अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कराया गया प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि दोनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक हमीरपुर जनपद का रहने वाला है, जबकि किशोरी नजीराबाद क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों को हैलट अस्पताल भेजा गया है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, डाक्टरों ने दोनों को वार्ड में शिफ्ट कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में भीषण गर्मी, सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित:27 दिनों के लिए बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा समर होमवर्क
    Next Article
    कानपुर में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा ड्राइवर को रौंदा:मौत के बाद कार सवार महिला फरार, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment