Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बेकाबू कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा:चाय पी रहे दो लोगों की मौत, दो गंभीर; ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों पर चढ़ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे गोकुल रेस्टोरेंट के आगे चौधरी कैंटीन के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, कंटेनर दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे दुकान के बाहर खड़े लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान चंदौली, छाता निवासी ललित पुत्र जगदीश और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल नरी, छाता निवासी तेजपाल पुत्र बासुदेव और गंगनपुर, एटा निवासी विकास पुत्र महेंद्र का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लिया थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त कंटेनर हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज डाकघर से 65 लाख गायब, पोस्टमास्टर ने जान दी:लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार खजांची, उसी ने हेरफेर किया
    Next Article
    मेरठ में आज 44 डिग्री पहुंच सकता है तापमान:लू के कारण सुबह से ही सड़कों पर दिख रहा सन्नाटा, राहत के आसार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment