Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज 44 डिग्री पहुंच सकता है तापमान:लू के कारण सुबह से ही सड़कों पर दिख रहा सन्नाटा, राहत के आसार नहीं

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। मंगलवार को मेरठ में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से 5.6 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई है, जिससे हीटवेव का असर और गंभीर हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5.7 डिग्री अधिक है। दिन और रात के तापमान में 16.9 डिग्री का अंतर होने से दिन में झुलसाने वाली गर्मी और रात में उमस लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को भी सुबह से ही तेज गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं । दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते, गमछे और पानी की बोतलों का सहारा लेते नजर आए। सीसीएसयू परिसर में छात्राएं भी छाते के सहारे कॉलेज पहुंचती दिखीं। गर्मी के साथ-साथ शहर की वायु गुणवत्ता भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार को मेरठ का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सबसे खराब स्थिति एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में रही, जहां एक्यूआई 319 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जयभीम नगर में 262, पल्लवपुरम में 244 और गंगानगर में 229 एक्यूआई दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी के साथ प्रदूषण का स्तर भी और बढ़ सकता है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। यदि यही स्थिति बनी रही तो हीटवेव का प्रभाव और खतरनाक हो सकता है। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने को कहा गया है। बाहर निकलते समय हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बेकाबू कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा:चाय पी रहे दो लोगों की मौत, दो गंभीर; ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा
    Next Article
    कानपुर में बीजेपी MLC और सपा MLA में जुबानी जंग:अमिताभ बोले- भाजपा में टिकट की खींचतान, सलिल ने कहा- साथ बैठकर चर्चा करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment