Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में तापमान 40 डिग्री के करीब:डीएम ने अलर्ट जारी किया, अस्पताल हाई अलर्ट पर मोड पर

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं चलने और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल, छायादार स्थान और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक व गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी केंद्रों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल इलाज मिल सके। प्रशासन ने आम जनता से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की अपील की है। लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बीजेपी MLC और सपा MLA में जुबानी जंग:अमिताभ बोले- भाजपा में टिकट की खींचतान, सलिल ने कहा- साथ बैठकर चर्चा करें
    Next Article
    राहुल के पहुंचने से पहले अमेठी सांसद के खिलाफ पोस्टर:पूछा- केएल शर्मा ने 2 साल में क्या किया? स्मृति ईरानी के 5 साल के काम गिनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment