Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jammu के Raghunath Temple में रघुकुल संपदा पांडुलिपि केंद्र और ई-लाइब्रेरी शुरू

    6 hours ago

    1

    0

    भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को संरक्षित करने एवं बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, बुधवार को यहां ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में दुर्लभ पांडुलिपियों के एक संग्रह और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ न्यास के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि रघुकुल संपदा नामक यह सुविधा श्री महाराजा रणबीर सिंह संस्कृत अनुसंधान संस्थान (एसआरएसआरआई) में स्थापित की गई है।इसका उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ न्यास के न्यासी अध्यक्ष कर्ण सिंह, और न्यासी विक्रमादित्य सिंह, एम.के. अजातशत्रु सिंह, रणविजय सिंह और मार्तंड सिंह भी मौजूद थे। प्रवक्ता के अनुसार, इस कार्यक्रम में जाने-माने विद्वान, संस्कृत और डोगरी भाषा के विशेषज्ञ, शोधकर्ता और नागरिक संस्था के प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जो भारत की अमूल्य साहित्यिक और विद्वतापूर्ण परंपराओं को सुरक्षित रखने और उन तक लोगों की पहुंच बढ़ाने से संबंधित पहल के महत्व को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि यह समारोह जम्मू के हरि निवास पैलेस स्थित रॉयल ​​रिट्रीट बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। संस्कृति मंत्रालय की ‘‘ज्ञान भारतम् पहल’’ के तहत एक स्वतंत्र केंद्र के रूप में स्थापित इस संग्रह का उद्देश्य भारत की अमूल्य पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करना, उसे डिजिटल रूप देना और बढ़ावा देना है। इसका मकसद विद्वतापूर्ण शोध को सुगम बनाना और आम जन के लिए पहुंच आसान बनाना भी है।वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक, शैक्षिक और संस्थागत विकास में डोगरा शासकों, विशेष रूप से महाराजा गुलाब सिंह और महाराजा रणबीर सिंह के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने निरंतर विद्वतापूर्ण अध्ययन और आधुनिक संरक्षण तकनीकों के माध्यम से प्राचीन पांडुलिपियों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर जम्मू सीरीज ऑफ टेक्स्ट्स एंड स्टडीज का भी अनावरण किया गया, जिसका उद्देश्य दुर्लभ पांडुलिपियों पर आधारित विद्वतापूर्ण प्रकाशनों को बढ़ावा देना है।प्रवक्ता ने बताया कि कर्ण सिंह ने अग्रवाल को श्रीमद्भगवद्गीता का 11-खंडों वाला संस्करण (जिसमें 21 टीकाएं शामिल हैं) और तंत्र सीरीज का 14-खंडों वाला संस्करण भेंट किया। ‘तंत्र सीरीज’ को संस्थान ने मोतीलाल बनारसी दास पब्लिशिंग हाउस के सहयोग से तैयार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Mohan Yadav ने सुनी पीड़ित युवती की फरियाद, तत्काल दी एक लाख रुपये की मदद
    Next Article
    ओडिशा के Keonjhar में जाहिरा पर हमले के खिलाफ संथाली आदिवासियों का बड़ा प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment