Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jammu Kashmir में PM Modi के आने के बाद बदला लोगों का नजरिया: Jitendra Singh

    2 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्र में सत्ता संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों की सोच में व्यापक बदलाव आया है। सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में लोगों की सोच में पूर्वोत्तर की तरह ही पूरी तरह बदलाव आया है। यह बदलाव 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यहां का माहौल बदल गया है।शांति कायम है और सामान्य स्थिति लौट रही है। विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले तीन दशकों में हिंसा के कारण कई पीढ़ियों को खोने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं में आगे बढ़ने की आकांक्षा पैदा हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में यूपीएससी और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उनका प्रदर्शन इसका प्रमाण है।’’ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई, लेकिन वह भाग्यशाली हैं कि जीवित बचे और अब जम्मू-कश्मीर के लोगों की सोच में आया बदलाव देख पा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HRTC हिमाचल में Electric Bus के लिए 122 करोड़ रुपये से बनाएगा 80 चार्जिंग स्टेशन
    Next Article
    Odisha Weather: IMD ने पांच जिलों में जारी की Red Warning, 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment