Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HRTC हिमाचल में Electric Bus के लिए 122 करोड़ रुपये से बनाएगा 80 चार्जिंग स्टेशन

    2 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को कहा कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) राज्यभर में इलेक्ट्रिक बसों की ‘चार्जिंग’ अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। अग्निहोत्री ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, ‘‘इनमें से 34 स्थानों पर ‘चार्जिंग स्टेशन’ स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर काम अगले एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। शेष 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।’’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू और प्रभावी संचालन के लिए एचआरटीसी बस अड्डों और कार्यशालाओं में ‘चार्जिंग पॉइंट’ बनाए जा रहे हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक बस चलाने के साथ चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार राज्य में आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला
    Next Article
    Jammu Kashmir में PM Modi के आने के बाद बदला लोगों का नजरिया: Jitendra Singh

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment