Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jammu में नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगी Police, सुरक्षा ग्रिड होगा मजबूत: IGP तेजिंदर सिंह

    3 hours from now

    1

    0

    जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करेगी और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जाएगा। सिंह ने यहां ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में परेड की सलामी ली। उन्होंने ‘रेल हेड’ इलाके में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर क्षेत्र की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।सिंह ने पुलिसिंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जरूरी है कि पुलिस का अपने अधिकार क्षेत्र में प्रभाव और उपस्थिति स्पष्ट रूप से नजर आए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुरक्षा के दृष्टिकोण से, चाहे वह सीमा हो, नियंत्रण रेखा (एलओसी) हो या आंतरिक सुरक्षा का पहलू हो, हम सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करेंगे तथा शांति-सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’’ आईजी ने मादक पदार्थ रोधी अभियान के बारे में कहा कि संपत्तियों को जब्त करने और बरामदगी करने से जुड़ी यह मुहिम लगातार जारी है तथा हाल में कुछ अतिरिक्त बरामदगियां भी की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, जम्मू क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ हमारा अभियान और तेज होगा, और यह पहले से ही उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’ सिंह ने पुलिसकर्मियों के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में शांति और सौहार्द स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के बलिदान और शहादत के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि भविष्य में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसी स्थितियों की पुनरावृत्ति को रोका जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi High Court में CJP नेताओं की याचिका पर सुनवाई, बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत को दी चुनौती
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: कभी Pakistan पर सख्त कार्रवाई चाहते थे Marco Rubio, अब उसी की पैरवी कर रहे हैं! सीनेटर से विदेश मंत्री बनते ही क्यों बदल गये सुर?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment