Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन चौपाल के दौरान उमड़ी शिकायतें, कमिश्नर ने जताई नाराजगी:रामपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी गैरहाजिर, बोले- गड़बड़ साफ है, सुधार जरूरी

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर के चमरोआ ब्लॉक के कोयला गांव में मंगलवार को मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने जन चौपाल लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत सामने आ गई। शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुई चौपाल में महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों ने बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। कमिश्नर ने खुद ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की स्थिति जानी और अधिकारियों से जवाब तलब किया। आंगनबाड़ी से जुड़ी सेवाओं, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर संतोषजनक जानकारी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। चौपाल के दौरान उस समय स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई, जब बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इस पर कमिश्नर ने कड़ी आपत्ति जताई। बाद में एसडीओ के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई, लेकिन बिजली व्यवस्था को लेकर उनकी नाराजगी साफ दिखी। कमिश्नर ने कहा, “कुछ तो गड़बड़ है, तभी इतनी शिकायतें सामने आ रही हैं।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवस्थाओं में स्थायी सुधार जरूरी है। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। चौपाल के बाद मीडिया से बातचीत में कमिश्नर ने संकेत दिए कि योजनाओं की निगरानी के लिए जल्द नई रणनीति बनाई जाएगी, ताकि कमियों को तुरंत दूर किया जा सके। यह जन चौपाल शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक चली। इस आयोजन ने एक बार फिर यह उजागर किया कि जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में अभी भी कई खामियां हैं, जिन्हें दूर करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में होटल में अवैध गतिविधियों पर हंगामा:मालिक ने युवती को पीछे के गेट से निकाला, गौरक्षा टीम से नोकझोंक
    Next Article
    नोएडा में धर्म छिपाकर युवती को फंसाया:लिव-इन में बनाया वीडियो, दो साल तक बनाए रिलेशन बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment