Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार

    2 hours from now

    1

    0

    दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन ने वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में विशाल रैली की। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सत्ताधारी दल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करने के आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगायाममता बनर्जी ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल एसआईआर का शिकार बना है, लेकिन उनकी पार्टी और राज्य की जनता इसके आगे झुकने वाली नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, "ज्ञानेश, तुम कब गायब होगे?" उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग किस तरह सत्ताधारी दल के पक्ष में काम कर रहा है।इसे भी पढ़ें: Amit Shah का Rahul Gandhi पर हमला, 1984 के दंगों और दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस को घेराराम जन्मभूमि और वक्फ की संपत्तियों को लेकर भी लगाए आरोपममता बनर्जी ने भाजपा पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "उन्होंने क्या नहीं लूटा है? उन्होंने राम जन्मभूमि और वक्फ संपत्तियों का पैसा लूट लिया।" उन्होंने पुलिस और जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए। ममता ने आरोप लगाया कि पुलिस अब भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। भाजपा के पास अपना संगठन नहीं बचा है, इसलिए वह पुलिस से पार्टी का काम करवा रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां भी भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। ममता ने वोट चोरी को देश के लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।युवाओं और महिलाओं के मुद्दे भी उठाएममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं से रोजगार छीना है और महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाई है। उन्होंने चुनावी चंदे की रकम के गलत इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया।इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगेजान दे देंगे, लेकिन घुटने नहीं टेकेंगेअपने संबोधन के आखिर में ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, "हम अपनी जान दे देंगे, लड़ेंगे, लेकिन घुटने नहीं टेकेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी राजनीति और लोकतंत्र के जरिए इसका जवाब देगी और लोकतंत्र को बचाकर वापस लाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala High Court स्थापना दिवस पर बोले Arjun Ram Meghwal, केरल ने दिखाया महिला नीत विकास का रास्ता
    Next Article
    आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा Cyclone Murasu, 3 नवंबर को तट से टकराने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment