Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान का ब्रिटेन पर बड़ा एक्शन, सेना और खुफिया एजेंसी को लेकर लिया सख्त फैसला

    23 hours ago

    6

    0

    ईरान और ब्रिटेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने ब्रिटेन की रॉयल नेवी, रॉयल एयर फोर्स और उसकी विदेशी खुफिया एजेंसी एमआई6 के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। ईरान ने ब्रिटेन की सेना को आतंकवादी संगठन और उसकी खुफिया एजेंसी एमआई6 को शत्रुतापूर्ण समूह घोषित किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस फैसले का एलान किया। इसके बाद ब्रिटेन का सैन्य और खुफिया तंत्र ईरान के सुरक्षा कानूनों के दायरे में आ गया है।ब्रिटेन पर ईरान ने लगाए गंभीर आरोपईरान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि ब्रिटेन अपने सैन्य अड्डों और रसद सुविधाओं का इस्तेमाल करके अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियानों में मदद कर रहा है। ईरान का कहना है कि ये अभियान तेहरान के खिलाफ हैं और ब्रिटेन की ऐसी गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं।ईरान की यह जवाबी कार्रवाई ब्रिटेन के जुलाई में लिए गए एक फैसले के बाद आई है। ब्रिटेन ने तब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को अपने राज्य खतरा कानून के दायरे में शामिल किया था। ईरान ने इस कदम को अपने खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया था।इसे भी पढ़ें: Iran के एक-दो ठिकाने और बाकी! Mojtaba Khamenei ने तेवर पर Donald Trump की चेतावनीईरान ने पारस्परिकता के सिद्धांत का दिया हवालाअपने फैसले का बचाव करते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम पारस्परिकता के सिद्धांत और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उठाया गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि इस फैसले के जो भी नतीजे होंगे, उनकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर ब्रिटिश सरकार की होगी।विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ सकता है। इसकी एक वजह यह है कि ईरान ने अपनी कार्रवाई का दायरा ब्रिटेन की सेना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसकी विदेशी खुफिया एजेंसी को भी इसमें शामिल किया है।इसे भी पढ़ें: Binance से 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर्स का हाथ, FBI का दावाक्या है एमआई6?एमआई6 को सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस यानी एसआईएस के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी है। इसका मुख्य काम विदेशों से जुड़ी खुफिया जानकारियां जुटाना, आतंकवादी नेटवर्क और जासूसी गतिविधियों पर नजर रखना और राष्ट्रीय सुरक्षा के संभावित खतरों की पहचान करना है। यह एजेंसी ऐसी जानकारियां ब्रिटिश सरकार तक पहुंचाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने UK की Royal Navy और Royal Air Force को आतंकवादी संगठन घोषित किया
    Next Article
    एलर्जी की दवा Antihistamines दिमाग और सतर्कता पर डालती हैं अलग-अलग असर, जानिए सही चयन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment