Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 होगी पूरी तरह डिजिटल:एटा में एचएलओ ऐप से जानकारी संकलित, जिला स्तरीय बैठक में तैयारी

    14 hours ago

    1

    0

    एटा में जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, शुद्ध और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इस बार गणना कार्य एचएलओ (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) ऐप के माध्यम से किया जाएगा। जनपद से सहायक अध्यापक संजय शर्मा और आईटीआई अनुदेशक रजत पाल को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए लखनऊ भेजा गया है। ये मास्टर ट्रेनर जनपद में नियुक्त 62 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा। द्वितीय चरण में फरवरी-मार्च 2027 में जनसंख्या की गणना की जाएगी। शहरी क्षेत्रों के लिए अधिशासी अधिकारी, नगर निकायों को और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। इनके निर्देशन में जनगणना कार्य पूरी तत्परता और शुद्धता के साथ संपादित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। भविष्य की शासन योजनाएँ जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और रोजगार सही एवं सटीक जनगणना आंकड़ों पर ही आधारित होती हैं। अतः सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और गंभीरता के साथ सुनिश्चित करें। बैठक में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश, उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, संदीप कुमार, संजय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, डीआईओ एनआईसी हर्षवर्धन, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी और समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपजिलाधिकारी पीयूष रावत द्वारा जनगणना 2027 के प्रमुख बिंदुओं पर एक प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में चल रहा हेरोइन तस्करी का रैकेट:एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 64 लाख की हेरोइन संग एक तस्कर को गिरफ्तार किया
    Next Article
    लखनऊ संग्रहालय में 'भारत की प्राचीन मौद्रिक यात्रा' पर व्याख्यान:संस्कृति विभाग ने कला अभिरुचि पाठ्यक्रम के तहत किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment