Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण:फर्रुखाबाद में बुकलेट दी गई, दो चरणों में होनी है जनगणना

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में आगामी जनगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। विकास भवन के सभागार में आयोजित इस सत्र में कर्मियों को एक बुकलेट प्रदान की गई, जिसमें जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और पूछे जाने वाले 33 सवालों का विवरण था। बताया गया कि जनगणना मई में शुरू होगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ने कर्मियों को जनगणना प्रक्रिया, आवश्यक प्रश्न और जानकारी एकत्र करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें बुकलेट को ध्यानपूर्वक पढ़ने और समझने के निर्देश दिए गए, ताकि वे जनगणना के दौरान सभी 33 सवालों के जवाब सही ढंग से भर सकें। जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 से 5 मार्च तक रिवीजन राउंड रहेगा। प्रत्येक कार्मिक को लगभग 600 से 700 घरों की जनगणना करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अतिरिक्त, नागरिकों को यह सुविधा भी दी जाएगी कि वे जनगणना शुरू होने से पहले खुलने वाले एक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं भर सकें। यह विकल्प व्यक्तियों को अपनी सुविधा अनुसार डेटा प्रदान करने में मदद करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने का विरोध:भीम आर्मी ने दोषियों की गिरफ्तारी और प्रतिमा बदलने की मांग की
    Next Article
    अपर सचिव धीरज साहू ने श्रावस्ती पहुंचे:जीजीआईसी, एनआरसी में व्यवस्थाएं परखीं, बेहतर उपचार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment