Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने का विरोध:भीम आर्मी ने दोषियों की गिरफ्तारी और प्रतिमा बदलने की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने के विरोध में भीम आर्मी ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा को कपड़े से ढककर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रतिमा बदलने की मांग की। यह घटना 5 मार्च को जौनपुर के दीवानी न्यायालय और जिलाधिकारी आवास के पास स्थित तिराहे पर हुई थी। अज्ञात अराजक तत्वों ने रात के समय बाबा साहेब की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोत दी थी। सुबह लोगों ने प्रतिमा को इस हालत में देखा, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और बसपा नेताओं को इसकी सूचना दी गई। सोमवार दोपहर 2 बजे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एसपी मानव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कपड़े से ढककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बदलना और इस कृत्य में शामिल अराजक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार करना थीं। धरना स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री अनिल राजभर बोले- इजराइल में यूपी के श्रमिक सुरक्षित:सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील, लौटने की है पूरी व्यवस्था
    Next Article
    जनगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण:फर्रुखाबाद में बुकलेट दी गई, दो चरणों में होनी है जनगणना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment