Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन्माष्टमी का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की मौत:औरैया में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, करनाल में मुर्गी फार्म पर करते थे काम

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के बेला में शुक्रवार शाम जन्माष्टमी का सामान लेकर घर लौट रहे 35 वर्षीय अरुण कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेला-दिबियापुर मार्ग पर नुनारी मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अरुण को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। अरुण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वह चिरौली गांव के रहने वाले थे और करनाल में मुर्गी फार्म पर काम करते थे। रक्षाबंधन पर वह घर आए थे। परिवार में पत्नी बिटोली और तीन बच्चे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बाजार से सामान लेकर घर जा रहे थे परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे अरुण बाइक से बेला बाजार गए थे। वहां से जन्माष्टमी का सामान लेकर वह घर लौट रहे थे। बेला-दिबियापुर मार्ग पर नुनारी मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद अरुण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर सीएचसी बेला में प्राथमिक उपचार के बाद अरुण की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया चिचौली भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है। करनाल में मुर्गी फार्म पर करते थे काम परिजनों ने बताया कि अरुण कुमार करनाल में मुर्गी फार्म पर काम करते थे। रक्षाबंधन पर वह घर आए थे। परिवार को क्या पता था कि जन्माष्टमी की तैयारी के लिए बाजार से सामान लेकर लौट रहे अरुण दोबारा घर नहीं पहुंचेंगे। अरुण के तीन बच्चे हैं। 11 वर्षीय बेटी परी, 8 वर्षीय बेटी पीहू और 4 वर्षीय बेटा राम है। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके भाई मनोज, राघवेंद्र और उदय प्रताप हैं। हादसे के बाद पत्नी बिटोली और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 बस्तियों के 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे:कानपुर में घरों में घुसा गंदा पानी, स्कूल-काम बंद; सैकड़ों परिवार पलायन को मजबूर
    Next Article
    इस्कॉन मंदिर शास्त्रीनगर ने ला फ्लोरा में मनाया जन्माष्टमी महोत्सव:5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल, रात 12 बजे हुआ भगवान का महा-अभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment