Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी:मछलीशहर-भदोही हाईवे समेत 3677 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे

    8 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज आएंगे। यहां 3,677 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 2 परियोजनाओं का शिलान्यास, 3 का भूमि पूजन और 3 का लोकार्पण करेंगे। सुबह 11:15 बजे सार्वजनिक डिग्री कॉलेज में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वो करीब दो घंटे जिले में रहेंगे। दोपहर 1:15 बजे वो रवाना हो जाएंगे। 2 बाइपास समेत 3 सड़कों का लोकार्पण नितिन गडकरी जिन 3 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें 627 करोड़ रुपए की लागत से बनी 49 किमी की मछलीशहर-भदोही टू-लेन सड़क, 1078 करोड़ से बने एनएच-30 रायबरेली-प्रयागराज खंड पर जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार और अलापुर को जोड़ने वाला बाइपास, 1,505 करोड़ रुपए की लागत से बनी रायबरेली-प्रयागराज लिंक रोड शामिल है। लोकार्पण के बाद होगा ये फायदा बाइपास बनने से मुंगराबादशाहपुर में लगने वाले जाम से लोगों को निजाम मिल जाएगी। वहीं, मछलीशहर से भदोही के बीच बनी टू लेन सड़क से भदोही और मछलीशहर के साथ जंघई, बंधवा और जमुहर के बाजारों को फायदा मिलेगा। इस मार्ग को जौनपुर-रायबरेली हाईवे से बाईपास के जरिए जोड़ने से मछलीशहर नगर में बड़े वाहनों का दबाव कम होगा। वहीं, बनी रायबरेली-प्रयागराज लिंक रोड से आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मछलीशहर तहसील के सतहरिया, पंवारा, खाखोपुर, मछलीशहर नगर, समाधागंज, गुलजारगंज और सिकरारा बाजार के दुकानदारों को आने-जाने में समय बचेगा। वहीं, सुजानगंज, बदलापुर, जौनपुर, मड़ियाहूं और मुंगराबादशाहपुर से जुड़े लोगों को भी माल ढुलाई में कम समय लगेगा। तीन परियोजनाओं का करेंगे भूमि पूजन एनएच-135ए पर सई नदी पर 16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल, 128 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 12 किलोमीटर लंबे जौनपुर बाइपास और मड़ियाहूं कस्बे में 92 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 1.5 किलोमीटर लंबे आरओबी का भूमिपूजन करेंगे। दो सड़कों का शिलान्यास करेंगे इसके अलावा गडकरी 198 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 4 किलोमीटर लंबे मुंगराबादशाहपुर बाइपास का शिलान्यास करेंगे। एनएच-128ए पर लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक 33 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 4.7 किलोमीटर लंबे फोरलेन का भी शिलान्यास होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत:पति-पत्नी समेत 4 लोग सड़क पर गिरे; महिला गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
    Next Article
    गोरखपुर में दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास:डाक्टर ने दी गर्म कपड़े पहनने की सलाह; सुबह-शाम लुड़क रहा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment