Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत:पति-पत्नी समेत 4 लोग सड़क पर गिरे; महिला गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

    6 hours ago

    2

    0

    महराजगंज में घुघली और शिकारपुर के बीच बरवा खुर्द गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे। महेशपुर बेलवा निवासी रामरतन ग्राम 35 वर्ष अपनी पत्नी यशोदा 32 वर्ष के साथ कुशीनगर से घुघली लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर कुशीनगर के अकबरपुर पडरौना निवासी दुर्गेश 30 वर्ष और घुघली थाना क्षेत्र के रानीपुर मझौरा निवासी राहुल यादव 22 वर्ष शिकारपुर की ओर जा रहे थे। भुवनी के पास दोनों बाइकें टकराईं भुवनी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क किनारे किया। इसके बाद घुघली पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में तोड़ा दम पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. श्वेतांशु शाही ने जांच के बाद रामरतन और राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल यशोदा को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर किया गया। घुघली निरीक्षक अविनाश ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 40 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस:मरहा गांव के ग्रामीणों का दावा- 100 साल से रह रहे, CM और MLA से लगाई गुहार
    Next Article
    जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी:मछलीशहर-भदोही हाईवे समेत 3677 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment