Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर डीएम ने श्रमिकों को किया सम्मानित:अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कहा- श्रमिक समाज और विकास की रीढ़

    1 hour ago

    2

    0

    जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम निर्माणाधीन जिला कारागार, रसैना में श्रमिकों के हितार्थ आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 50 महिला और पुरुष श्रमिकों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें फल वितरित किए गए और उनके बच्चों को चॉकलेट दिए गए। श्रमिकों को कार्य से अवकाश प्रदान किया गया और उनके लिए सार्वजनिक भोज की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 50 महिला और पुरुष श्रमिकों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें फल वितरित किए गए और उनके बच्चों को चॉकलेट दिए गए। श्रमिकों को कार्य से अवकाश प्रदान किया गया और उनके लिए सार्वजनिक भोज की व्यवस्था भी की गई थी। जिलाधिकारी ने सभी श्रमिकों को श्रमिक दिवस की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज और विकास की रीढ़ हैं, जिनके परिश्रम से ही निर्माण कार्यों को गति मिलती है। डॉ. दिनेश चंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी श्रमिकों से अपना पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया। इस कार्यक्रम में एक श्रमिक पंजीकरण कैंप और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव ने श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें विभाग में पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर, जेल अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मई दिवस पर श्रम मंत्री का बड़ा संकेत:EPF न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर 3 मई को केंद्र से होगी बात, पत्रकारों की मांगें भी उठीं
    Next Article
    AAP नेताओं को कोर्ट का समन:सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट ने 2014 आचार संहिता मामले में 15 मई को बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment