Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 10.50 करोड़ से बनेंगे खेल मैदान:हर ब्लॉक में बनेगा आधुनिक स्टेडियम, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

    4 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। जिले के सभी ब्लॉकों में 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से आधुनिक खेल मैदान बनाए जाएंगे। इस परियोजना में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग भी सहयोग करेगा। प्रत्येक खेल मैदान के निर्माण पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन मैदानों का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत किया जाएगा। इन आधुनिक खेल मैदानों में ओपन जिम, दर्शक दीर्घा और खेलकूद के सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध होंगे। खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट का विशेष ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, रनिंग ट्रैक और टेबल टेनिस कोर्ट जैसी सुविधाएं भी होंगी। वर्तमान में ग्राम पंचायतों में कुछ खेल मैदान मौजूद हैं, लेकिन उनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। नई योजना के तहत, इन्हीं मौजूदा मैदानों में से एक को वृहद और आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का रूप दिया जाएगा। खेल मैदानों के लिए गांवों का चयन करते समय आबादी का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ध्रुव खाड़िया ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में खेल मैदान बनवाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। सीडीओ खाड़िया ने कहा कि बनने वाले खेल मैदानों में सभी जरूरी सुविधाएं होंगी और अगले कुछ दिनों में इसे लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। गांवों में खेल मैदानों के नाम दर्ज भूमि पर कुछ स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायतें भी मिली हैं। इन्हें हटाने के लिए राजस्व विभाग के सहयोग से एक अभियान चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 30 हजार लाभार्थियों का वृद्धावस्था पेंशन रूका:आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि अब मान्य नहीं, देना होगा शैक्षिक प्रमाण पत्र या परिवार रजिस्कार का नकल
    Next Article
    बांदा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों का जुर्माना, कई पट्टाधारकों पर गिरी गाज, नरैनी और बांदा तहसील में जांच तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment