Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ पोता:सपाइयों ने विरोध का कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा कीचड़ पोतने के मामले को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने बताया कि यह घटना 4 मार्च की रात को हुई थी। सिविल लाइंस स्थित जिलाधिकारी आवास के समीप अंबेडकर तिराहा और लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने कीचड़ पोत दिया था। समाजवादी पार्टी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। पार्टी का कहना है कि इस घटना से पी.डी.ए. समाज, स्थानीय नागरिकों और बाबा साहब के अनुयायियों में रोष है। इसे न केवल एक महापुरुष का अपमान माना जा रहा है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी ने मांग की है कि इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों को तुरंत चिन्हित करने और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, समाजवादी पार्टी ने अपवित्र की गई प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाने की मांग की है। उन्होंने पूरे जनपद में बाबा साहब की स्थापित प्रतिमा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:व्यापारी पर हत्या का आरोप, शराब पिलाकर अपने नाम लिखा लिया था प्लॉट
    Next Article
    डॉक्टर के घर और दुकान में लाखों की चोरी, VIDEO:सीसीटीवी में कैद हुए चोर, बच्चों का गुल्लक तक तोड़कर ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment