Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में भारत की जीत के लिए हवन पूजन:क्रिकेट प्रेमियों ने टी20 विश्व कप जीतने की कामना की

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में भारत की टी20 विश्व कप जीत के लिए विशेष हवन पूजन किया गया। माता शीतला चौकियां धाम में मंदिर परिवार और क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की विजय की कामना की। इस हवन पूजन के दौरान क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करेंगे और न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बनेंगे। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई है। आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम सात बजे से भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। इस फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे भारतवर्ष में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। शीतला चौकियां धाम के महंत विनय त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर परिवार के साथ दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने भी हवन पूजन किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि भारतीय टीम आज के मैच में विजय प्राप्त करे।हवन कुंड के कल्लू पंडित ने भी टीम इंडिया की जीत के लिए शीतला माता से प्रार्थना करने की बात कही। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज के मैच में भारतीय टीम को जीत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा की एक मैदान में 2 इफ्तार पार्टी पर खींचतान:कानपुर जिलाध्यक्ष बोले- संगठन से टकराव नहीं लेना चाहिए, विधायक बोले- मुझे नहीं बुलाया
    Next Article
    संतकबीरनगर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई:30 किमी दूर चाय पीने गए थे दोस्त, एक की मौत; चार घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment