Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में होली बाद यात्रियों की भारी भीड़:रेलवे स्टेशन-बस अड्डे पर ट्रेनें फुल, वेटिंग 100 पार

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में होली का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने कार्यस्थलों पर लौटने लगे हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनें पूरी तरह भर चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है, जिससे यात्रियों को सीट पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जौनपुर जिले से बड़ी संख्या में लोग कानपुर, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, सूरत और गुजरात सहित अन्य राज्यों में काम करते हैं। इसी तरह, दूसरे शहरों के लोग भी जनपद में रहकर नौकरी कर रहे हैं। ये सभी लोग होली का पर्व मनाने के लिए अपने घरों को लौटे थे। शुक्रवार को जौनपुर जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की संख्या भी काफी थी। मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ दर्ज की गई। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंचती, लोग उसमें सवार होने के लिए धक्का-मुक्की करते दिखे। लंबी दूरी की ट्रेनें पहले से ही पूरी तरह भरी हुई हैं और 5 मार्च तक अधिकांश ट्रेनों में आरक्षित सीटों का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। तत्काल टिकट भी सभी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। जौनपुर से होकर गुजरने वाली गोदान एक्सप्रेस, गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, श्रमजीवी और दून एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इस संबंध में जौनपुर के आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि होली के बाद अपने प्रदेश वापस जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने पुष्टि की कि लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं और अब यात्रियों के पास तत्काल टिकट का ही सहारा बचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दबिश के डर से युवक ने खुद को गोली मारी:बुलंदशहर में पत्नी बोली-पुलिस ने मारा, सीओ बोले- सट्टेबाजी से जुड़ा मामला
    Next Article
    हाथरस में युवक का शव फांसी पर लटका मिला:पत्नी से चल रही थी अनबन, ससुरालियों पर हत्या का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment