Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबिश के डर से युवक ने खुद को गोली मारी:बुलंदशहर में पत्नी बोली-पुलिस ने मारा, सीओ बोले- सट्टेबाजी से जुड़ा मामला

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस दबिश के डर से एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान मनीष बंसल के रूप में हुई है। परिजनों ने इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला में देर रात हुई। मनीष बंसल ने अपने घर की छत पर अवैध तमंचे से खुद को गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पत्नी साक्षी बंसल ने मीडिया से बात करते हुए पुलिस पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एक वीडियो मामले को लेकर पुलिस उनके घर दबिश देने आई थी। पुलिस के पहुंचते ही मनीष घबरा गए और डर के मारे छत पर जाकर खुद को गोली मार ली। साक्षी बंसल ने कहा, "पुलिस ने मेरे पति को मारा है। प्रशासन इसकी मौत का जिम्मेदार है।" उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 10:15 बजे पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन सभी साक्ष्यों का संकलन कर गहनता से जांच की जा रही है। मृतक मनीष बंसल का नाम सट्टे के कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जाता था। सट्टेबाजी से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुके हैं। गौरतलब है कि मनीष बंसल नामक युवक सट्टे के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा था। उक्त युवक ने खुर्जा कोतवाली पुलिस की कार्यशैली को लेकर हाल ही में कुछ वीडियो वायरल किए थे। जिससे खुर्जा पुलिस की तरफ अब उंगली उठ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष नेहरा की मम्मी बोलीं- चाहती थी बेटा डॉक्टर बने:मेरठ में रहकर सांइस में की पढ़ाई, इंटर के बाद बोला मुझे सिविल सर्विस में जाना है
    Next Article
    जौनपुर में होली बाद यात्रियों की भारी भीड़:रेलवे स्टेशन-बस अड्डे पर ट्रेनें फुल, वेटिंग 100 पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment