Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में होली-रमजान से पहले रूट मार्च:डीएम बोले- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में आगामी होली और रमजान माह को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने व्यापक रूट मार्च किया। यह मार्च थाना कोतवाली सदर क्षेत्र से शुरू हुआ। रूट मार्च थाना कोतवाली सदर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे चहारसू, ओलंदगंज, शाही पुल से होते हुए सद्भावना पुल के गोपी घाट तक पहुंचा। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचने का आग्रह किया। डीएम ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है और भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। उन्होंने दोहराया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। रूट मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सहित अन्य क्षेत्रीय अधिकारी, थाना प्रभारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सैकड़ों लीटर अवैध लहन नष्ट:आबकारी-पुलिस ने होली से पहले की संयुक्त कार्रवाई
    Next Article
    अयोध्या मेडिकल कॉलेज में दवा सप्लाई पर विवाद:बिना ऑर्डर और बिल 139 गत्ता दवाएं पहुंची, फार्मसिस्ट ने दूसरा पत्र जारी कर दी सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment