Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सैकड़ों लीटर अवैध लहन नष्ट:आबकारी-पुलिस ने होली से पहले की संयुक्त कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाया। इसी क्रम में इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर और सहरोई गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सैकड़ों लीटर अवैध शराब बनाने की लहन को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व गिरीश कुमार, आबकारी इंस्पेक्टर ने किया। उनके साथ इमलिया सुल्तानपुर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने गांवों के बाहरी इलाकों, खेतों और झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अवैध शराब की लहन को चिन्हित कर नष्ट किया। बताया जाता है कि यह लहन होली के दौरान खपत के लिए तैयार की जा रही थी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब का निर्माण, भंडारण और बिक्री कानूनन अपराध है। यदि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के सेवन से कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं, इसलिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जाएगी। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बनाने वालों में डर का माहौल है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस या आबकारी विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाना पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल की:होली-रमजान से पहले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    जौनपुर में होली-रमजान से पहले रूट मार्च:डीएम बोले- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment