Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जीआरपी बैरक का डीजी रेलवे ने किया लोकार्पण:उद्घाटन के बाद पौधारोपण कर जवानों की समस्याएं सुनीं

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने मंगलवार को जीआरपी थाना परिसर में नवनिर्मित बैरक का लोकार्पण किया। बैरक में पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधा के साथ पेयजल, विद्युत, शौचालय सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस दौरान डीजी रेलवे ने परिसर में पौधारोपण भी किया। डीजी रेलवे ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। बेहतर आवासीय सुविधाओं से पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर सुविधा मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता में भी मदद होगी। उन्होंने पुलिस थानों और चौकियों को हरा-भरा रखने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने उच्चस्तरीय अपराध गोष्ठी कर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर होने वाले अपराधों की समीक्षा की। अधिकारियों से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन में जवानों की समस्याएं जानीं समीक्षा बैठक के बाद सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। डीजी रेलवे ने पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी पारिवारिक, व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आईजी रेलवे प्रयागराज एन. कोलांची, डीएम जौनपुर सैमुअल पॉल एन., एसआरपी प्रयागराज प्रशांत वर्मा, एसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीओ सिटी ने 181 स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया:उन्नाव में मिलीं कुछ खामियां, पीड़िता से बातचीत कर जानीं समस्याएं
    Next Article
    युवक से थाने ले जाकर 5 लाख की रंगदारी मांगी:हथियार पकड़ाकर बनाया वीडियो, 1.05 लाख नकद वसूलने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment