Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जनगणना 2026 प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू:8 केंद्रों पर 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों को मिल रहा प्रशिक्षण

    20 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में भारत की जनगणना 2026 के लिए मकान सूचीकरण और गणना कार्य हेतु प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। जनपद के 8 केंद्रों पर 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तहसील सदर स्थित टी.डी. बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के बारे में संबोधित किया। इसी क्रम में, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा ने तहसील मड़ियाहूं के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने भी जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। जनपद में यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 06 मई तक कुल 216 बैचों में आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इससे पहले, 07 मई से 21 मई तक नागरिकों के लिए स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला:सीतापुर में ग्रामीणों ने बुझाई आग, लेखपाल ने लिया जायजा
    Next Article
    पूर्व आईएएस आरएस वर्मा को भारत प्रतिभा सम्मान:एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर दिल्ली में विधानसभा अध्यक्ष ने मेडल दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment