Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व आईएएस आरएस वर्मा को भारत प्रतिभा सम्मान:एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर दिल्ली में विधानसभा अध्यक्ष ने मेडल दिया

    22 hours ago

    1

    0

    यूनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज के संरक्षक व जीपीडब्ल्यूए के अध्यक्ष आरएस वर्मा भारत प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए हैं। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर संसद मार्ग नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्त, पद्म विभूषण सोनल मानसिंह एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप राय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। आरएस वर्मा केा भारत सम्मान समारोह का प्रमाण पत्र और मेडल दिया गया। भारत के 5000 प्रतिभागियों में से चुने गए 30 प्रतिभागी और 30 चुने हुए प्रतिभागियों में से आरएस वर्मा को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। आरएस वर्मा को पूर्व में कई पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है जिनमें 1981 और 2002 में राष्ट्रपति पदक, प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी का पुरस्कार, फ्लैग अवार्ड आदि हैं। सुशील कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, योगेंद्र पांडे, प्रकाश कुमार ने अपने संगठनों, सम्मानित सदस्यों की ओर से उन्हें बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में जनगणना 2026 प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू:8 केंद्रों पर 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों को मिल रहा प्रशिक्षण
    Next Article
    मुरादाबाद में स्कूल संचालक को गोली मारी:वित्तीय विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग, 7 लोगों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment