Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने अस्पातल शुरू कराने के लिए हवन किया:कानपुर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाया, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर के दक्षिण में प्रस्तावित 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर सपा ने विरोध किया। स्थल पर हवन-पूजन शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां पुलिस पहुंच गई। सपा नेता का कहना है, लगातार इस अस्पताल शुरू करने में देरी हो रही है। जब कि इससे दक्षिण की आबादी को फायदा होगा। सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ नौबस्ता स्थित भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय के बगल में बनें अस्पाताल के गेट पर बैठ कर हवन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आरोप है कि हवन को समाप्त कराने के दौरान पुलिसकर्मियों ने पैर से हवन कुंड को हटाया और आग बुझा दी, सपा नेता ने आरोप लगाया कि हवन की आग को बुझाने का काम किया गया जो उचित नहीं था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अस्पताल निर्माण की घोषणा के बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। उनका आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी इसे शूरु नहीं किया जा सका इसलिये यहां आकर ऐसे लोगों की सद्बुद्दि के लिये हवन किया जा रहा था। प्रदेश उपाध्याक्ष ने कहा कि बीते पांच सालों से इस अस्पताल को शुरू कराने के लिये लड़ाई लड़ी जा रही है। लेकिन कुछ नहीं हो सका। जब अस्पताल बनने में देरी हो रही थी। तब भी आन्दोलन किया फिर इसके बगल में भाजपा का कार्यालय बनकर तैयार हो गया। तब भी विरोध किया कि अस्पताल क्यों नहीं शुरू हो सका। जब आज यहां सरकार की सद्बुद्दी को लिये हवन किया तो यहां पुलिस आ गई और हम लोगो को हटा कर हवन की आग बुझा दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकीलों की 8 दिन से जारी हड़ताल होगी खत्म:कल बैठक में लिया जाएगा फैसला, बार पदाधिकारियों ने अलग-अलग दिए बयान
    Next Article
    जौनपुर में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन:8वें वेतन आयोग, पुरानी पेंशन बहाली समेत 5 सूत्रीय मांग रखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment