Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में कर्मचारियों ने दिल्ली रैली की रणनीति बनाई:12 दिसंबर को रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन और नियमितीकरण की मांग उठेगी

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर नगर के पूजा पैलेस में शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। इसमें 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली की तैयारी पर चर्चा की गई। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ (AISGEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और राष्ट्रीय महासचिव ए. श्री कुमार के नेतृत्व में प्रस्तावित रैली में देशभर के राज्य कर्मचारियों से शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने, खाली पदों पर भर्ती, वेतन विसंगतियों को दूर करने और कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने की मांगों पर चर्चा हुई। अन्य लंबित मांगें भी रैली में उठाई जाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर संघर्ष करना जरूरी है। बैठक में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को दिल्ली रैली में शामिल कराने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। महासंघ ने प्रदेश के कर्मचारियों से 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर रैली में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अच्छे लाल पाल ने किया। बैठक में एसपी सिंह, मुकेश सक्सेना, जेपी सिंह, यशपाल सैनी, अनिल कुमार यादव, जेपी पांडे, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, संतोष कुमार वर्मा, अतीश कुमार, आफिक सिद्दीकी और संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    263 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए:उरई में ट्राईसाइकिल समेत उपकरण बांटे; विधायक बोले- कोई पात्र लाभार्थी वंचित नहीं रहेगा
    Next Article
    कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को याद किया:हापुड़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नरेंद्र भारद्वाज ने 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में पहुंचने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment