Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में खड़ी फसल के बीच हाई वोल्टेज तार:सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद, किसान मुआवजे की मांग पर अड़े

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के धर्मापुर बघेन्द्रा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (यूपीपीसीएल) द्वारा हाई वोल्टेज तारों को बिछाने का काम जारी है। यह कार्य खड़ी फसलों के बीच से किया जा रहा है, जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। किसानों का आरोप है कि तारों की खिंचाई के दौरान ट्रैक्टरों से उनकी फसलों को कुचला जा रहा है। कई किसानों ने अपनी जमीनें गरीब परिवारों को बटाई पर दे रखी हैं, जिनकी आजीविका पूरी तरह से इन्हीं फसलों पर निर्भर करती है। किसानों का कहना है कि उन्हें इस बर्बादी के लिए कोई उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इस कार्रवाई के खिलाफ पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। बघेन्द्रा के दसरथा गांव में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर जमीन पर लेटकर प्रदर्शन किया। किसानों ने चिंता व्यक्त की है कि फसलें बर्बाद होने से उनके बच्चों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों के विरोध के बावजूद, स्थानीय पुलिस को बुलाकर जबरन तार खिंचवाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और फसलों की बर्बादी नहीं रोकी गई, तो वे 'करो या मरो' की स्थिति में बड़ा आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में होली की मस्ती, तस्वीरों में देखिए:लोकनाथ की गलियों में कपड़ा फाड़ होली का धमाल, डीजे की धुन पर नाकाबंदी
    Next Article
    दुबई में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद आए आगे:लोगों को मुफ्त में ठहरने की सुविधा देंगे, मदद पाने के लिए करना होगा मैसेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment